Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी में तीन दिन बाद बारिश के आसार, तापमान में कमी से रातें होंगी ठंडी

1 min read

विभिन्न मौसम वेबसाइट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानों में बारिश के रूप में हो सकता है। दिल्ली और वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में छह अक्तूबर के आसपास हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसा हुआ तो प्रदूषकों से राहत मिल सकती है। साथ ही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इससे रातें और ठंडी होंगी। वहीं, शुक्रवार को यूपी में दिन-रात के तापमान क्रमश: 34 एवं 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए जो सामान्य से 0.6 एवं 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक हैं। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश के साथ ही ठंडका का एहसास होने लगेगा।

तराई के इलाकों में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को कई जिलों में पहली बार इस मौसम में सुबह के समय कोहरे और धुंध की मौजूदगी महसूस की गई। इससे सर्दी के आगमन की आहट तेज हो गई है। सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। दृश्यता कम होने के कारण सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। कई वाहन चालक दिन निकलने के बाद भी हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए।

हालांकि, धुंध का असर ज्यादा देर तक नहीं रहा। सूरज निकलने के साथ ही कोहरा धीरे-धीरे छंट गया और कुछ ही समय बाद तेज धूप खिल उठी। दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ रहा है। इसके विपरीत सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के चलते मौसम काफी सुहाना महसूस हो रहा है।

रात के समय भी मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। यही वजह है कि घरों में एयरकंडीशनर का इस्तेमाल पहले की तुलना में कम हो गया है। कुछ लोग रात में एसी बंद रखते हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर ही थोड़ी देर के लिए चलाते हैं। मौसम में आए इस बदलाव को सर्दी के धीरे-धीरे दस्तक देने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंडक बढ़ने के साथ मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

जहां अक्टूबर की शुरुआत गर्मी और उमस के साथ हुई है, वहीं अब मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले तीन दिनों में मौसम करवट ले सकता है। 6 अक्टूबर को बारिश की सबसे अधिक संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 3 अक्टूबर को बारिश की संभावना 50 फीसदी और करीब 0.8 मिमी बारिश का अनुमान है। 4 अक्टूबर को बारिश की संभावना 80 फीसदी तक पहुंच सकती है और करीब 0.6 मिमी बारिश का अनुमान है। 5 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना 80 फीसदी है, जबकि करीब 3.2 मिमी बारिश का अनुमान है। 6 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/