Prakash veg

Latest news uttar pradesh

राजभर समाज को साधने में जुटी सपा, बरहज से रुद्रपुर तक पी डी ए  की एकजुटता का संदेश

1 min read

 

देवरिया। राजभर समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को बरहज और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। बरहज के हरखौली स्थित राजभर बस्ती में पी डी ए चौपाल और रुद्रपुर के महाराजगंज चौराहा पर हुई बैठक में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, राजनीतिक भागीदारी और राजभर समाज की एकजुटता को लेकर संवाद हुआ। दोनों आयोजनों में पी डी ए  को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
हरखौली में आयोजित चौपाल के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन एससी/एसटी आयोग डॉ. रामदुलार राजभर ने कहा कि राजभर समाज मेहनतकश और संघर्षशील रहा है। अपने अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के लिए समाज को एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि PDA की अवधारणा में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई शामिल है। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि PDA चौपालों के जरिए समाज के हर वर्ग से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।
राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय तभी मजबूत होगा, जब पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में सम्मान और भागीदारी मिले। उन्होंने पी डी ए  की एकजुटता को सामाजिक न्याय की लड़ाई की ताकत बताया।
महाराजगंज चौराहा पर भी एकजुटता पर जोर
336-रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज चौराहा पर आयोजित राजभर समाज की बैठक में भी समाज की एकजुटता, सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. रामदुलार राजभर ने कहा कि राजभर समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि राजभर समाज की एकजुटता समय की जरूरत है। पार्टी पी डी ए  के सभी वर्गों को सम्मानजनक भागीदारी और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने की, जबकि संचालन जिला सचिव अमरनाथ यादव ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, हाफिज शहादत हुसैन अंसारी, राजवंशी राजभर, विजय प्रताप यादव समेत बड़ी संख्या में राजभर समाज के लोग और सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरखौली के कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
दोनों कार्यक्रमों के जरिए सपा ने राजभर समाज की एकजुटता को मजबूत करने, सामाजिक न्याय की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाने और पी डी ए  को मजबूत आधार देने का संदेश दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/