Prakash veg

Latest news uttar pradesh

रक्षाबंधन तक जीपीओ में 24 घंटे होगी राखी मेल की बुकिंग, 10 रुपये में मिलेगा डिजाइनर लिफाफा; रविवार को भी डाकिए पहुंचाएंगे राखियां

1 min read

लखनऊ। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने खास तैयारियां की हैं। मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि प्रधान डाकघर (जीपीओ) में पर्व तक राखी मेल की बुकिंग 24 घंटे की जाएगी। इस बार भी बहनों की सुविधा के लिए खास डिजाइनर और वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें मात्र 10 रुपये में किसी भी डाकघर से खरीदा जा सकता है।

रविवार और छुट्टी के दिन भी होगी डिलीवरी

पीएमजी राय ने बताया कि मुख्यालय परिक्षेत्र के तहत आने वाले अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर और लखनऊ के सभी डाकघरों के अलावा रेलवे स्टेशन पर स्थित रेल डाक सेवा के बुकिंग काउंटर से भी राखी मेल की बुकिंग कराई जा सकती है। लोग अपने नजदीकी डाकघर से देश-विदेश में कहीं भी राखी भेज सकते हैं। खास बात यह है कि रक्षाबंधन से पहले पड़ने वाले रविवार यानी 16 और 23 अगस्त को भी सभी डाकघर राखी की डिलीवरी के लिए खोले जाएंगे और छुट्टी के दिन भी डाकिए अपने-अपने इलाकों में जाकर राखियां पहुंचाएंगे।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

डाक विभाग ने किसी भी तरह की समस्या या शिकायत के लिए परिक्षेत्रीय कार्यालय का हेल्पलाइन नंबर 9451481919 भी जारी किया है। इस पर कॉल या व्हाट्सएप मैसेज करके राखी बुकिंग या डिलीवरी से जुड़ी कोई भी दिक्कत तुरंत बताई जा सकती है, जिसका जल्द से जल्द समाधान करने का दावा विभाग ने किया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/