Prakash veg

Latest news uttar pradesh

45 दिवसीय एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम ने टीमों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

1 min read

देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर से बुधवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने 45 दिवसीय खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार सिंह तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने टीमों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान घर-घर पहुंचकर रोस्टर के अनुसार पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाए। ग्राम प्रधानों और जागरूक पशुपालकों के सहयोग से अभियान को सफल बनाने तथा प्रत्येक टीकाकरण का रियल टाइम डाटा भारत पशुधन एप पर पशुपालकों से ओटीपी प्राप्त कर ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ. विनोद कुमार सिंह सहित विभिन्न विकासखंडों के पशु चिकित्सा अधिकारी, एलईओ और पैरावेट्स उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से सुरक्षित रखना और पशुधन की उत्पादकता बढ़ाना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/