Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जिलाधिकारी का जनता दर्शन बना त्वरित समाधान का मंच एक दिन में आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत

1 min read

देवरिया। जनता दर्शन में बुधवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की संवेदनशील पहल से तीन पात्र लोगों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। एक 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, एक श्रमिक को लेबर कार्ड जारी किया गया और एक वृद्ध की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर दी गई।
तरकुलवा ब्लॉक के सिमरी गांव की 96 वर्षीय बुचना पांडेय ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर सौंप दिया। वहीं भलुअनी ब्लॉक के सुराहा निवासी महेंद्र प्रसाद का श्रमिक कार्ड भी मौके पर बनवाया गया, जिससे वे भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
इसी जनता दर्शन में गौरी बाजार ब्लॉक के पानन कुंडा निवासी महेंद्र शर्मा ने वृद्धावस्था पेंशन की मांग की। डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय समिति ने उनकी पेंशन स्वीकृत कर दी। अधिकारियों के अनुसार बजट उपलब्ध होते ही उन्हें नियमित पेंशन मिलने लगेगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनाए जाएं तथा कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। लाभार्थियों ने त्वरित कार्रवाई पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/