Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बनकटा के पांच विद्यालयों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, बीईओ को कारण बताओ नोटिस

1 min read
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को विकासखंड बनकटा के पांच विद्यालयों और एक आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, छात्र उपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में पर्यवेक्षण में शिथिलता मिलने पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र सोहनपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोहनपुर, प्राथमिक विद्यालय इंगुरी बाजार, उच्च विद्यालय रामपुर बुजुर्ग तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप छापर का निरीक्षण किया। अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम मिलने पर उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पंजीकृत 110 छात्राओं के सापेक्ष केवल 70 छात्राएं उपस्थित मिलीं। डीएम ने छात्राओं से पाठ पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक दक्षता भी परखी और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के निर्देश दिए। साथ ही सभी विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति प्रणाली का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नियमित छात्र उपस्थिति शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य के निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/