Prakash veg

Latest news uttar pradesh

विद्या मंदिर में नीट परीक्षा में सफल छात्रों को किया गया  सम्मानित  नियमित अध्ययन को बताया सफलता की कुंजी

1 min read

 देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के माधव सभागार में सोमवार को नीट-2026 में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने सफल विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मान बहादुर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययन में निरंतरता, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि जीवन में उपलब्धियां हासिल करने के लिए कुछ त्याग करने पड़ते हैं। सीमित संसाधनों और छोटे शहर में रहकर भी दृढ़ संकल्प, नियमित दिनचर्या और योजनाबद्ध अध्ययन के बल पर बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
नीट-2026 में विद्यालय के छात्र अमित प्रजापति ने 654 अंक और अखिल भारतीय रैंक 386 हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं नितेश यादव ने 569 तथा नितेश चौरसिया ने 565 अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की। समारोह में तीनों छात्रों के साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
उपप्रधानाचार्य यजुवेंद्र त्रिपाठी ने सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल शर्मा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित ने विद्यार्थियों से इन सफल छात्रों से प्रेरणा लेकर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/