Prakash veg

Latest news uttar pradesh

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला जज ने किया पौधरोपण

1 min read

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने की। इसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, डिफेंस काउंसिल और पीएलवी ने पौधरोपण किया।

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण और मानव का जीवन एक-दूसरे पर निर्भर है। प्रकृति की सुरक्षा के लिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना ने कहा कि जिस प्रकार मां का स्नेह बच्चों को सुरक्षा देता है, उसी तरह पेड़-पौधे भी मानव जीवन को संरक्षण और संवेदना प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए इनका संरक्षण आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधरोपण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/