Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी में पौधारोपण का नया विश्व रिकॉर्ड, वन विभाग ने पूरा किया 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

1 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वन विभाग ने पौधारोपण अभियान में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रदेश में अब तक 35 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण पूरा किया जा चुका है। सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करते हुए उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने पौधारोपण में नया कीर्तिमान बना दिया है। पर्यावरण बचाने की ये मुहिम अब देश-दुनिया के लिए मिसाल बन गई है ।

सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

वन विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में चलाए गए व्यापक पौधारोपण अभियान के तहत लाखों लोगों की भागीदारी से यह लक्ष्य हासिल किया गया। अभियान में वन विभाग के साथ-साथ अन्य सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

एक दिन के भीतर 35 करोड़ पौधारोपण का रिकॉर्ड

एक दिन के भीतर 35 करोड़ पौधारोपण का रिकॉर्ड बनाकर उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। पौधारोपण अभियान का उद्देश्य प्रदेश में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है। पर्यावरण बचाने की ये मुहिम अब देश-दुनिया के लिए मिसाल बन गई है

पौधों की देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा

वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित निगरानी और संरक्षण भी जरूरी है, ताकि ये पौधे बड़े होकर पर्यावरण को मजबूत बनाने में योगदान दे सकें। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लगातार पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई अभियान चलाए जा रहे हैं। 35 करोड़ पौधारोपण की उपलब्धि को प्रदेश के हरित क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/