Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बीआरडी पीजी कॉलेज ने लगाए 400 पौधे

1 min read

देवरिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पी.एन. सिंह ने पौधरोपण कर किया।

अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त सागौन, आंवला, अमरूद और जामुन के 400 पौधे लगाए गए। प्राचार्य ने कहा कि पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी को पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन और समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय कुमार पाल तथा डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी ने किया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया। इस दौरान सुधीर कुमार, देवांश प्रताप सिंह, रितिक पटेल, रोहन विश्वकर्मा, पिंकी, परी, सृष्टि समेत अनेक स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया।

कार्यक्रम में प्रो. सत्येंद्र सिंह, डॉ. विद्यासागर चौबे, डॉ. ओम प्रकाश यादव, डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. धीरज वर्मा, डॉ. राणा प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने परिसर को हराभरा बनाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/