Prakash veg

Latest news uttar pradesh

”दारू पीकर बेइज्जत किया तो जिंदा जला दिया” फतेहपुर में पत्नी ने सोते हुए पति के साथ रची खौफनाक साजिश

1 min read

Fatehpur : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और घरेलू हिंसा के भयानक रूप को उजागर कर दिया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की सोते समय पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान अवधेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति उर्फ विनीता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद विनीता ने पुलिस और मीडिया के सामने जो कबूलनामा दिया है, वह किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।

महज 100 रुपये से शुरू हुआ था विवाद, बैटरी-लाइट तोड़ी और फेंकी सब्जी
आरोपी पत्नी विनीता ने अपने बयान में पूरी घटना की कड़ियों को सिलसिलेवार ढंग से बयां किया। विनीता के मुताबिक, “पति अवधेश ने मुझसे ₹100 मांगे थे, लेकिन उस समय मेरे पास सिर्फ ₹50 ही मौजूद थे। मैंने घर के हालात को देखते हुए उसमें से ₹20 पति को दे दिए। लेकिन इतने कम पैसे देखकर वह आगबबूला हो गया। गुस्से में उसने घर की बैटरी-लाइट तोड़ दी और घर में रखी सब्जी उठाकर बाहर फेंक दी।”

विनीता ने आगे बताया कि विवाद को शांत करने के लिए वह पड़ोस में गई और वहां से ₹50 उधार मांगे। फिर अपने पास बचे पैसों को मिलाकर कुल ₹100 तैयार किए और पति अवधेश को दे दिए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/