Prakash veg

Latest news uttar pradesh

‘अगर वक्फ संपत्तियों की हो जाए सही जांच तो राम मंदिर दान मामला भूल जाएंगे लोग’, मौलाना शहाबुद्दीन ने योगी को लिखा पत्र

1 min read

राम मंदिर दान मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दावा किया है कि अगर वक्फ संपत्तियों की सही से जांच करवा दी जाए तो लोग राम मंदिर दान मामला भूल जाएंगे। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों से सही जांच होने पर अरबों-खरबों का घोटाला सामने आएगा।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि उन्होंने सुन्नी और शिया वक्फ बोर्डों की जांच के लिए योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगया कि समाजवादी पार्टी की सत्ता के दौरान उसके सदस्यों ने वक्फ की जमीनों को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के चारों कार्यकाल के दौरान आजम खान के पास लगातार अल्पसंख्यक मामलों और वक्फ का विभाग रहा। उन्होंने अपने ही साथियों को चेयरमैन और सदस्य नियुक्त किया। इन सदस्यों और अधिकारियों ने जमीन माफिया और बिल्डरों के साथ मिलकर करोड़ों की जमीन बहुत कम कीमत पर बेच दी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/