Prakash veg

Latest news uttar pradesh

महेन्द्रनाथ मंदिर में चढ़ावे को लेकर पुजारियों में मारपीट, छह गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। जनपद के थाना मदनपुर क्षेत्र के महेन स्थित बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से पूजा-पाठ कराने और मंदिर में चढ़ावे के बंटवारे को लेकर पुजारियों के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिससे मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना मदनपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है तथा स्थिति सामान्य बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येन्द्र राय ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/