Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

1 min read

देवरिया। महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में रविवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्र ने स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, विभिन्न वार्डों, एमसीएच विंग, दवा वितरण काउंटर और मरीज पंजीकरण काउंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डॉ. मिश्र ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर दवा, उपचार और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को रोस्टर के अनुसार समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को समयबद्ध उपचार और सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों और तीमारदारों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि किसी भी मरीज को उपचार संबंधी असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/