ममता बनर्जी के 22 बागी सांसदों ने थामा NCP का दामन, बोले- असली TMC कौन, कोर्ट तय करे
1 min read
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मची बगावत के बीच बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी (NCP) का दामन थाम लिया है। 22 बागी सांसदों में से एक सुदीप बंद्दोपाध्याय ने बताया कि सभी बागी सांसद एनसीपी में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी के बागी सांसदों ने किसी भी कानूनी अड़चन से बचने के यह कदम उठाया है। इसके बाद, वे बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को सपोर्ट करेंगे। सुदीप ने कहा कि भविष्य में टीएमसी पर भी दावा करेंगे और तब कोर्ट तय करेगा कि असली टीएमसी कौन सी है।
नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी वर्तमान समय में पूर्वोत्तर के राज्यों में काम करती है। असम, त्रिपुरा, बंगाल और अन्य राज्यों में इसकी मौजूदगी है। इस पार्टी ने त्रिपुरा का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, “हम नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह एक राजनीतिक पार्टी है। यह एक मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी है। हमने इसमें विलय कर लिया है। असली TMC कौन सी है, यह अदालत तय करेगी।”
सुदीप ने आगे कहा, ”नियम यह है कि जब आप पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों के साथ अलग होते हैं, तो आप पहले ही दिन उस पार्टी का नाम नहीं मांग सकते। जुलाई में, हम तृणमूल का नाम हमें देने की मांग करेंगे, क्योंकि हमारे पास तृणमूल का दो तिहाई बहुमत है। फिर कोर्ट तय करेगा।” वहीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ अपनी मुलाकात पर उन्होंने कहा, “ओम बिरला ने सभी हस्ताक्षरों की पुष्टि की। 20 हस्ताक्षर थे। अब यह दो तिहाई है।” इसके अलावा, TMC सांसद कीर्ति आज़ाद और TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में वे कहते हैं, “बिहार के लोग बंगाल की पार्टी को ज्यादा समर्थन देते हैं।”
