Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मोदी ने देश को समृद्ध और सशक्त बनाया : डॉ. रमापति राम त्रिपाठी

1 min read

देवरिया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष संपर्क अभियान के तहत पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने उमानगर स्थित प्रधानाचार्य मिथिलेश सिंह के आवास पर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन योजना तथा आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा दोनों मजबूत हुई हैं। सेना द्वारा किए गए अभियानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी सैन्य क्षमता का परिचय दुनिया को कराया है।
पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। उनके अनुसार, बीते 12 वर्षों में देश विकास, विश्वास और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ा है तथा भारत पहले की तुलना में अधिक सशक्त और समृद्ध बना है।
इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, माधव सिंह, दुर्गा कौशिक, गिरिजेश सिंह, अजय कुमार दूबे, अजय शाही, गंगा कुशवाहा, अम्बिकेश पाण्डेय, रामानंद सिंह, गंगा पाण्डेय, सीपी सिंह और दीपक श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/