राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया
1 min read
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बड़ी राहत मिली है। सुल्तानपुर की MP/MLA अदालत ने राहुल गांधी को मामले में दोषमुक्त करार दिया। फैसले के बाद अदालत परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
राहुल गांधी खुद अदालत में पेश होने के लिए सुल्तानपुर पहुंचे थे। यह मामला वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। इस टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
फैसला सुनाए जाने के समय राहुल गांधी अदालत में मौजूद थे। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी मानहानिकारक प्रकृति की नहीं थी।
भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 2018 में यह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था, ”भारत के लोग यह भूल जाते हैं कि भाजपा के अध्यक्ष हत्या के आरोपी हैं। यह सच है। जो पार्टी ईमानदारी और शालीनता की बात करती है, उसके अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति हैं जिन पर हत्या का आरोप लगाया गया है।”
उस समय अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। आरोप के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें ‘हत्या का आरोपी’ कहा था।
मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया। उनका कहना था कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया है। इससे पहले राहुल गांधी फरवरी में सुल्तानपुर की MP/MLA अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए शिकायत को राजनीति से प्रेरित बताया था। उनके वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने मामले को निराधार बताते हुए अदालत से इसे खारिज करने की मांग की थी।राहुल गांधी का यह बयान सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले के संदर्भ में था। इस मामले में अमित शाह को वर्ष 2014 में मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने आरोपों से मुक्त कर दिया था।शिकायतकर्ता का आरोप था कि राहुल गांधी के बयान से अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचा और यह मानहानिकारक था। वहीं राहुल गांधी ने आरोपों का विरोध करते हुए कहा था कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया।इससे पहले सोमवार सुबह ही उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जबकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं। सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की चार निजी गाड़ियां, जो लखनऊ से राहुल गांधी के काफिले के पीछे आ रही थीं
