Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जिला कारागार और बाल गृह का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश

1 min read

देवरिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार को जिला कारागार और राजकीय बाल गृह का संयुक्त निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और आवासीय व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार की बैरकों, चिकित्सालय, रसोईघर, मुलाकात कक्ष तथा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और कारागार प्रशासन को सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ शासन के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इसके बाद अधिकारियों ने राजकीय बाल गृह पहुंचकर बच्चों के रहने, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और मनोरंजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की। अधिकारियों ने बाल गृह प्रशासन को बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य कारागार और बाल गृह में रह रहे लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा संस्थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/