Prakash veg

Latest news uttar pradesh

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नवनिर्मित कृषि भवन का किया लोकार्पण

1 min read

पारदर्शी योजनाओं और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर

देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री ने शनिवार को जीर्णोद्धार के बाद कृषि भवन का फीता काटकर एवं शिलालेख का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि पुराना कृषि भवन काफी जर्जर हो चुका था, जिससे विभागीय कार्यों के संचालन में कठिनाइयां आ रही थीं। जीर्णोद्धार के बाद अब भवन पूरी तरह व्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो गया है, जिससे किसानों से जुड़ी योजनाओं के संचालन में तेजी आएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि विभाग की योजनाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किसानों तक पहुंचाई जाएं। साथ ही आधुनिक एवं नवाचारी कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए।

कृषि मंत्री ने जनपद में निर्माणाधीन कृषि परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने पर जोर देते हुए बैतालपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न विभागों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कृषि मंत्री का बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह ने कृषि परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

लोकार्पण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, श्रीनिवास मणि, उपनिदेशक कृषि सुभाष मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार मौर्य, जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/