लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एकदिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 19 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी, लखनऊ परिसर में आयोजित होगा।
सेवायोजन कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार / स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम देना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मेले की प्रमुख विशेषताएं :
• स्थान : बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी, लखनऊ • दिनांक व समय : 19 नवंबर 2026, प्रातः 10:00 बजे से • कंपनियां : लगभग 20-25 प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी चयन • आयु सीमा : 18 से 35 वर्ष • वेतनमान : चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन • शुल्क : मेला पूर्णतः निःशुल्क, किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं
कैसे करें प्रतिभाग :
इच्छुक पुरुष / महिला अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना एन्ट्री पास, सीवी की प्रतियां एवं मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ सीधे मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
पंजीकरण या अन्य किसी असुविधा की स्थिति में अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेले में प्रतिभाग के लिए किसी भी प्रकार का मार्गव्यय देय नहीं होगा।

More Stories
यूपी चुनाव प्रचार को लेकर BJP का मास्टरप्लान तैयार, अगले महीने से शुरू हो सकता है अभियान; इन मुद्दों पर होगा फोकस
योगी का आगरा दौरा कैंसिल, अचानक दिल्ली जा रहे, अमित शाह से होगी मुलाकात
यूपी चुनाव: BJP का हिंदुत्व और विकास का कॉकटेल, क्या निकालेगा अखिलेश के PDA का तोड़?