Prakash veg

Latest news uttar pradesh

ओडीओपी प्रशिक्षण व टूलकिट योजना: 20 मई तक करें आवेदन

1 min read

देवरिया।जनपद के पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने और कारीगरों के कौशल विकास के उद्देश्य से एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना संचालित की जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग एस. सिद्दीकी ने दी।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत जनपद में चिन्हित उत्पादों से जुड़े कारीगरों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार हो सके। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सजावटी उत्पाद, कढ़ाई-बुनाई और रेडीमेड गारमेंट्स से जुड़े अकुशल कारीगरों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित मानदेय के साथ टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि आवेदन की शर्तों में अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। जनपद का मूल निवासी होना अनिवार्य है।शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है।पिछले दो वर्षों में किसी अन्य योजना से टूलकिट का लाभ न लिया हो

एक परिवार से केवल एक सदस्य को ही लाभ मिलेगा

इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एमएसएमई उत्तर प्रदेश पोर्टल (https://msme.up.gov.in/⁠) के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए साइबर कैफे या जन सेवा केंद्र की सहायता ली जा सकती है।

आवेदन से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवस में उपायुक्त उद्योग कार्यालय में सहायक प्रबंधक मनीष वर्मा से संपर्क कर सकते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/