3.5 किलो गांजा के साथ तीन युवक गिरफ्तार
1 min read
देवरिया। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने रेलवे माल गोदाम के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों कार्तिक पाण्डेय उर्फ अथर्व पाण्डेय, नीरज यादव और सन्नी यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ।
इस संबंध में कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में कार्तिक पाण्डेय पर पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य दोनों के खिलाफ भी पहले से मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शुभम पाठक, उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ चौबे सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी ने बताया कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
