Prakash veg

Latest news uttar pradesh

भाजपा की जीत पर गौरा बरहज में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

1 min read

देवरिया। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे फोड़े तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
कार्यकर्ताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को दिया। वहीं गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और संगठनात्मक क्षमता को भी जीत में अहम बताया गया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन और कानून-व्यवस्था मॉडल की चर्चा को भी कार्यकर्ताओं ने जनता के विश्वास को मजबूत करने वाला कारक बताया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, विजय सिंह सहित सभासद धर्मवीर सिंह, सतेंद्र यादव, शुभम निषाद, उमेश यादव, रामभवन सोनकर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है, जो देश में विकास और सुशासन की दिशा को और मजबूत करेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/