बीएड परीक्षा के दौरान पकड़ाया नकलची
1 min readदेवरिया। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार से बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन ‘lस्कूल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
इस परीक्षा के लिए जनपद के नौ महाविद्यालयों का केंद्र बीआरडी पीजी कॉलेज को बनाया गया है। 1 से 4 बजे तक चली परीक्षा में कुल 761 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 738 उपस्थित रहे जबकि 23 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान सख्ती बरतते हुए महाविद्यालय प्रशासन की आंतरिक उड़ाका टीम ने संघन जांच की। इसी दौरान बाबू कैलाश प्रसाद महाविद्यालय, देवरिया के एक छात्र को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो. प्रताप नारायण सिंह के निर्देशन में पकड़े गए छात्र के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। उड़ाका दल का नेतृत्व मुख्य नियंता प्रो. रजनीश कुमार और प्रो. हरिशंकर गोविन्द राव ने किया।
परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी निगरानी में संपन्न कराई गई।
