यूपी की 58 हजार ग्राम पंचायतों मे योगी सरकार करने जा रही बड़ा काम, सभी डीएम को ये निर्देश
1 min read
योगी सरकार यूपी 58 हजार ग्राम पंचायतों में बड़ा काम करने जा रही है। योगी सरकार 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित नियोजन को बढ़ावा देने जा रही है। यूपी की ग्राम पंचायतें मिलकर विकसित उत्तर प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार करेंगी। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर साक्ष्य और सैचुरेशन आधारित योजनाएं तैयार करने की प्रक्रिया को तकनीक से जोड़ा जा रहा है। ग्राम्य विकास आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। भेजे पत्र में वीबी-जी राम जी के अंतर्गत सॉफ्टवेयर की उपयोगिता बढ़ाने और तकनीक आधारित नियोजन को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके माध्यम से प्रदेश मुख्यालय से लेकर विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर तक अधिकारियों व कर्मचारियों की तकनीकी क्षमता विकसित की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर साक्ष्य आधारित एवं सैचुरेशन आधारित प्लानिंग के लिए वीजीपीपी (विकसित ग्राम पंचायत प्लान) पोर्टल तैयार किया गया है। इसके माध्यम से ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं को व्यवस्थित और तकनीक आधारित तरीके से तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।
