Prakash veg

Latest news uttar pradesh

प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, बांटी मिठाइयां

1 min read

देवरिया। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर जिला पंचायत परिसर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और जीत का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि इन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुरक्षा और सम्मान की राजनीति पर भरोसा जताया है। साथ ही उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां की जनता ने भ्रष्टाचार को नकारते हुए सुशासन की दिशा में अपना समर्थन दिया है। अब डबल इंजन की सरकार राज्य को नई पहचान दिलाने का काम करेगी।

भाजपा नेता अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की मजबूती इस बात का प्रमाण है कि पार्टी की नीतियों को जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने इसे “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की नीति की जीत बताया।

इस अवसर पर छठ्ठू यादव, अभिषेक राय अंकुर, पुनीत सिंह अमेठिया, रजनीश तिवारी, राकेश सिंह, आशीष दूबे, नवीन तिवारी, रत्नेश्वर गर्ग और अमित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/