Prakash veg

Latest news uttar pradesh

गैस एजेंसी की मनमानी पर सपा नेता का वार, पेट्रोलियम मंत्रालय तक पहुंची शिकायत

1 min read

देवरिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण यादव ने वंदना एचपी गैस ग्रामीण वितरक, बरईपुर रामपुर कारखाना पर गंभीर आरोप लगाते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। उन्होंने एजेंसी पर उपभोक्ताओं के साथ मनमानी, देरी और कथित कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।

सपा नेता ने बताया कि उपभोक्ता संख्या 613993 के तहत 2 अप्रैल को गैस सिलेंडर की बुकिंग कर ऑनलाइन 977.50 रुपये जमा किए गए, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इस राशि में होम डिलीवरी शुल्क भी शामिल होता है, इसके बावजूद सेवा नहीं मिलना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है।

यादव ने बताया कि उपभोक्ता कविता भूषण द्वारा 8 अप्रैल को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत (संख्या 40019026010027) दर्ज कराई गई, लेकिन उस पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इसे प्रशासनिक उदासीनता करार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि गैस संकट के दौर में एजेंसी द्वारा बिना बुकिंग के ही 15 फरवरी को सिलेंडर उठाकर उसे ब्लैक किया गया, जबकि बुकिंग कराने वाले उपभोक्ता महीनों इंतजार करने को मजबूर हैं। उनका दावा है कि इस तरह की शिकायतें कई अन्य उपभोक्ताओं से भी मिली हैं।

सपा नेता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह उपभोक्ता अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और इस पर तत्काल कदम उठाया जाना चाहिए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/