Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार, एफआईआर दर्ज 

1 min read
देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महुई निवासी जयराम यादव, जो भटनी स्थित बहादुर यादव मेमोरियल पंचायत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक हैं, ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उनकी कॉलेज की बाउंड्रीवाल तोड़ दी और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को आरोपित अजय यादव व उसके साथियों ने पहले विद्यालय परिसर में घुसने का प्रयास किया। विरोध करने पर शाम करीब 5 बजे लाठी-डंडों से लैस होकर दक्षिणी बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इस दौरान उनकी पत्नी के साथ अभद्रता और धमकी देने का भी आरोप है।
जयराम यादव का कहना है कि मामले की लिखित सूचना भटनी थाने पर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तहसील जांच में भी बाउंड्री निर्माण उनकी जमीन पर होना पाया गया, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है जिसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भटनी पुलिस ने 6 नामजद लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/