Prakash veg

Latest news uttar pradesh

दानवीरों की कमी नहीं, सेवा ही सबसे बड़ी पहचान: कृषि मंत्री 

1 min read
देवरिया।जनपद के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के मेंदीपट्टी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित बहुभोज कार्यक्रम सेवा और सहयोग की मिसाल बन गया। मंदिर अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव के पुत्र आदित्य श्रीवास्तव के विवाह उपरांत आयोजित इस कार्यक्रम में निर्धन कन्याओं, दिव्यांगजनों और मेधावी छात्राओं को 50 साइकिल व ट्राइसाइकिल वितरित की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे, जबकि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भी इसमें शामिल हुईं। अतिथियों के हाथों जरूरतमंदों को साइकिल वितरण कराया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
कृषि मंत्री ने कहा कि गरीब और असहाय वर्ग तक लाभ पहुंचाना समाज की सच्ची सेवा है। उन्होंने मंदिर अध्यक्ष की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा समर्थकों की सोच शुरू से ही सेवा और सहयोग की रही है, जो इस आयोजन में स्पष्ट दिखाई देती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे दिन अतिथियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/