Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बाढ़ तैयारियों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

1 min read

 

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने तटबंधों की निगरानी, रेनकट व कमजोर स्थानों की मरम्मत तथा बाढ़ परियोजनाओं को समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही बोल्डर, जियोबैग, नाव, गोताखोर व राहत सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने राहत शिविरों की पहचान कर उन्हें सक्रिय रखने, बाढ़ नियंत्रण कक्षों में कर्मियों की ड्यूटी लगाने तथा पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और पशुओं के चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बाढ़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/