Prakash veg

Latest news uttar pradesh

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस, नीले झंडे से पटा शहर

1 min read

देवरिया। देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी क्रम में देवरिया के सुभाष चौक पर हजारों लोगों ने एकजुट होकर बाबा साहेब को याद किया और भव्य जुलूस निकाला।
हाथों में नीले झंडे, बाबा साहेब के गीतों पर झूमते युवा और “बाबा साहेब अमर रहें” के गगनभेदी नारों के बीच पूरा क्षेत्र नीले रंग में रंगा नजर आया। जुलूस में शामिल लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, केक काटकर जयंती मनाई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस आयोजन में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं—हर वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। पूरे क्षेत्र में उत्साह और अनुशासन का अनोखा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/