Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सपा ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, गूंजे संविधान बचाओ के नारे 

1 min read

देवरिया। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के बाद सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्थानों रामगुलाम टोला, ग्राम सभा बड़हरा और पिपरपाती में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अमर रहें, संविधान बचाओ देश बचाओ और सामाजिक न्याय जिंदाबाद जैसे नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान देश के हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, ऐसे में सपा का दायित्व है कि वह जनता को जागरूक करे और उसकी रक्षा के लिए संघर्ष करे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हृदय नारायण जायसवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में रणवीर यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, एन.पी. यादव, राजवंशी राजभर, जयराम राजभर समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/