पशु चिकित्सा कर्मियों ने अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
1 min readदेवरिया। जनपद के बैतालपुर नगर पंचायत में स्थित पशु चिकित्सालय पर अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें सभी कार्मिकों ने डॉ भीमराव राव अम्बेडकर को पुष्पांजलि दिया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने सभी कार्मिकों को बाबा साहेब के आदर्शों जैसे शिक्षित बनो,संगठित रहो और संघर्ष करो को अपनाने,सामाजिक समानता,न्याय और बंधुत्व की रक्षा करने तथा संविधान के मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई और कहा कि यह शपथ समानता,शिक्षा के प्रसार और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती है। आयोजन में भारत के संविधान में निहित आदर्शों सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय,विचार,अभिव्यक्ति,विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता,प्रतिष्ठा और अवसर की समता की रक्षा करने और उन्हें बढ़ावा देने एवं छुआछूत,जातिगत भेदभाव और अन्याय के खिलाफ लड़ने और समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया गया। महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की रक्षा और एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहने जहाँ प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार के लिए प्रयास करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती,सुभाष चंद्र धर्मेंद्र यादव,सुनील कुमार,सीताराम व महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
