Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूजीसी कानून के विरोध में देवरिया में फूटा जनाक्रोश,

1 min read

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

देवरिया। यूजीसी कानून को लेकर विरोध अब तेज होता जा रहा है। जिले के बैतालपुर स्थित थापर इंटर कॉलेज में आयोजित जन आक्रोश सभा में स्वर्ण समाज के नेताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य के लिए घातक बताया।
सभा में पहुंचे लोगों ने एक स्वर में यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की। पूरे कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी होती रही और परिसर विरोध के स्वर से गूंजता रहा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बिना पर्याप्त विचार-विमर्श के ऐसे फैसले ले रही है, जिससे युवाओं और छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
स्वर्ण नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस कानून को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं और छात्रों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने की अपील भी की।
सभा को संबोधित करते हुए स्वर्ण नेता गिरजेश मिश्रा ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक कानून की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस जन आक्रोश सभा से साफ संकेत मिला है कि यूजीसी कानून के खिलाफ विरोध अब सड़कों पर उतर चुका है और आने वाले दिनों में यह और उग्र रूप ले सकता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/