पॉक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
1 min readदेवरिया। जनपद की रुद्रपुर थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार रुद्रपुर थाने में 4 अप्रैल को पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 158/2026, धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त राधेश्याम उर्फ श्याम को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल पवन चौधरी व कांस्टेबल सुमित राजभर थाना रुद्रपुर शामिल रहे।
