Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा PDA का मैनिफेस्टो

1 min read

यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। ऐसे समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए बता दिया है कि उनका मैनिफेस्टो कब आएगा। सपा चीफ 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर पीडीए का ‘पणपत्र’ जारी करेंगे।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया। जिस पर लिखा है, ‘सत्ताईस का संकल्प पीडीए का प्रणपत्र, संविधान दिवस 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे जन-मन का मैनिफेस्टो।’

इससे पहले कन्नौज में रविवार को पीडीए सम्मेलन में भीड़ जुटाने में नाकाम रहे सपा जिलाध्यक्ष पर गाज गिर गई। नाराज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी जिला कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया। खाली कुर्सियों ने सियासी भूचाल भी मचा दिया है।

दरअसल, शनिवार को जिले के सपा कार्यालय में पीडीए सम्मेलन में अपेक्षा के अनुरूप कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की मौजूदगी में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। कुछ लोगों ने खाली कुर्सियों के वीडियो साझा कर पार्टी संगठन की सक्रियता पर सवाल उठाए। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मेलन में भीड़ नहीं जुटने पर जिला संगठन और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को जिम्मेदार माना। इसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया।

इसके बाद मिले निर्देशों के क्रम में संगठन पर कार्रवाई की गई। पार्टी की ओर से रविवार को जारी पत्र में कन्नौज के जिलाध्यक्ष कलीम खान को हटाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी, फ्रंटल संगठन तत्काल प्रभाव से भंग करने का उल्लेख है। उधर, कलीम खान का कहना है कि कार्यक्रम में भीड़ नहीं होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने नाराजगी जताई थी। इसी के चलते कार्रवाई हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। सोशल मीडिया और पार्टी नेताओं के माध्यम से जानकारी मिली है। सयुस प्रदेश सचिव हसीब हसन ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है l

अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर सतर्क रहने की नसीहत देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी वोट बनवाने की साजिश कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा, ‘भाजपा फर्जी वोट बनवाने की साजिश कर रही है। सत्तारूढ़ दल फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत समझती है।’ सपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/