Prakash veg

Latest news uttar pradesh

एक्सपोजर विजिट के लिए कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या पहुंचे पशुपालक

1 min read

एक्सपोजर विजिट के लिए कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या पहुंचे पशुपालक

देवरिया। जनपद के लगभग 50 पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट के तहत आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के लिए रवाना किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक डेयरी, बकरी पालन, चारा प्रबंधन एवं पशु रोग नियंत्रण की व्यावहारिक जानकारी देना है। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से पशुपालकों को नई तकनीकों और उन्नत नस्लों की जानकारी दी जाती है, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिल सके।
जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार के सहयोग से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पशुपालकों को आधुनिक वैज्ञानिक जानकारी मिल सके और वे पशुपालन को लाभकारी बना सकें।
पशुपालकों की टीम को पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी के नेतृत्व में कुमारगंज भेजा गया। एक्सपोजर विजिट में सुमंत चतुर्वेदी, सुशील कुमार सिंह, केश्वर कुशवाहा, राधेश्याम, विद्यावती, सुभावती सहित अन्य पशुपालक शामिल रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/