Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम अमौसी जोन में स्मार्ट मीटर के नाम पर 40 हजार ठगे

1 min read

स्मार्ट मीटर में स्मार्ट खेल कर ठगे 40 हजार 

लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम अमौसी जोन में स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से 40 हजार रूपये की मोटी रकम ठगने का मामला सामने आया है आपको बता दें केसरी खेड़ा कानपुर रोड निवासी उपेंद्र सिंह के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे गुफरान उर्फ मुन्ना उर्फ समीर, अजय बंगाली उर्फ विक्रम सावंत ने उपभोक्ता उपेंद्र से नगद व ऑनलाइन माध्यम से 40 हजार की ठगी की घटना को अंजाम दिया।

उपभोक्ता ने मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए है कि स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे गुफरान उर्फ मुन्ना उर्फ समीर, अजय बंगाली उर्फ विक्रम सावंत ने उपभोक्ता को पैसा वापस मांगने पर देख लेने की धमकी तक दे डाली वही मामले की शिकायत जब कर्मचारियों के ठेकेदार से की गई तो ठेकेदार द्वारा कहा गया कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति हमारे साथ काम नहीं करता है अब सवाल तो ये उठता है कि स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों को मीटर कहा से मिले या जिम्मेदारों की सरपरस्ती में उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर के नाम पर वसूली का काम दिनों दिन परवान चढ़ रहा है मामले में उपभोक्ता ने ऑनलाइन माध्यम से अजय बंगाली उर्फ विक्रम सावंत को भेजी गई धनराशि के स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध करवाए है वही उपभोक्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारियों की मनबढ़ प्रवृत्ति के चलते पैसे वापस मांगने में भय लगता है और कहा कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने पर भी समाधान कोसो दूर अपनी बारी के इंतजार में है अमौसी जोन मीटर सेक्शन अधिशाषी अभियंता योगेश जायसवाल इस मामले में अब तक कुंभकर्णी निंद्रा में है मामले की जानकारी के लिए तमाम प्रयास विफल हो गए जब योगेश जायसवाल को उनके सीयूजी नंबर कॉल किया गया न ही कॉल उठी न कोई जवाब आया मामले में मीटर XEN योगेश जायसवाल की भूमिका संदिग्ध लग रही है खैर अब तक मामले को बर्फ की चादर से ढक कर उसकी सांसे थमने का इंतजार किया जा रहा है वहीं इस मामले में उपभोक्ता से ठगी करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही प्रतीक्षा की कतार में अंतिम पायदान पर है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/