Prakash veg

Latest news uttar pradesh

विनय निषाद भासपा के गोरखपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत

देवरिया। भारतीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने ग्राम मिठाबेल (ब्रह्मपुर) निवासी विनय निषाद को जनपद गोरखपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन की घोषणा 24 मार्च को की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि विनय निषाद एक मेहनती, ईमानदार और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक नेता के रूप में जाने जाते हैं। वे लंबे समय से युवाओं के कल्याण, समाज सेवा और गरीबों की मदद के लिए कार्य करते रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी गोरखपुर जनपद में मजबूत होगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनय निषाद ने कहा कि वह निषाद समाज के आरक्षण और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

0Shares