Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पिकअप से ले जाए जा रहे दो गोवंशीय पशु बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से दो गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। बनकटा पुलिस ने 12 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुन्दरपार महुअवा के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोका। जांच में पाया गया कि वाहन से दो गोवंशीय पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से सफरोज पुत्र हातिम अहमद निवासी कोल्हुआ दरगाह, थाना मैरवा, जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पिकअप वाहन और दोनों गोवंशीय पशुओं को कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना बनकटा में मु0अ0सं0 62/2026 के तहत गौ हत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा बीएनएस की धारा 61(2) में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/