Prakash veg

Latest news uttar pradesh

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल

1 min read

देवरिया। शुक्रवार की शाम प्रतापपुर-मैरवा मार्ग पर श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बासोपट्टी स्थित पेट्रोल पंप के  पास दो बाइकों की आमने- सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।जबकि दूसरा बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।उसका इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार बासोपट्टी स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार युवकों की आमने- सामने टक्कर हो गई।इस दौरान   श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के छपरा बुजुर्ग ठाकुरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवक अख्तर अंसारी पुत्र खुर्शीद अंसारी बुरी तरह से जख्मी हो गया।उसे इलाज के लिए सीएचसी मैरवा ले जाया जा रहा था।उसी दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।वहीं दूसरा बाइक सवार श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बासोपट्टी निवासी 27 वर्षीय बलवंत सिंह पुत्र शेषनाथ सिंह को गम्भीर चोटें आई हैं।इलाज के लिए उन्हें भी मैरवा ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष श्रीरामपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची।मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।उधर मृत युवक के परिजनों का रोकर बुरा हाल है।उसके गांव में मातम पसर गया है।छपरा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान अनिल सिंह तोमर सहित तमाम ग्रामीण मृत युवक के परिजनों को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/