Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बोलेरो से 20 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। जनपद के खामपार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने भिंगारी ओवरब्रिज के पास से संदिग्ध बोलेरो (फर्जी नंबर प्लेट लगी) को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 20 पेटी शराब (करीब 173 लीटर) बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.15 लाख रुपये बताई गई है।
इस दौरान रंजीत कुमार (40) निवासी मधेपुरा, बिहार को गिरफ्तार किया गया। वाहन से फर्जी और असली दोनों नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/