Prakash veg

Latest news uttar pradesh

1 मई से बदलेगा न्यायालयों का समय, सुबह 7 बजे से होगी सुनवाई

1 min read

देवरिया। भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद न्यायालय देवरिया में 1 मई से 30 जून तक कार्य समय में बदलाव किया गया है। जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय प्रयागराज के निर्देश तथा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रस्ताव के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
नई व्यवस्था के अनुसार न्यायालयों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस दौरान 10:30 से 11 बजे तक लंच ब्रेक निर्धारित किया गया है। वहीं, कार्यालयों का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। कर्मचारियों को निर्देश है कि लंच के दौरान भी कार्य बाधित न हो और किसी भी स्थिति में कार्यालय बंद न किया जाए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/