Prakash veg

Latest news uttar pradesh

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। जनपद की सलेमपुर कोतवाली की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29.96 ग्राम स्मैक, नकदी और उपकरणों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड नंबर 5 हरैया लाला क्षेत्र में छापेमारी की।
इस दौरान कृष्णा गुप्ता (35) और उर्मिला गुप्ता (29) समेत एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 26 पुड़िया स्मैक (5.72 ग्राम) व 24.24 ग्राम स्मैक, कुल 29.96 ग्राम नशीला पदार्थ, 7.23 लाख रुपये नकद, एक इलेक्ट्रिक तराजू और ओखली-मूसल बरामद किया।
इस संबंध में थाना सलेमपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक पटेल समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/