Prakash veg

Latest news uttar pradesh

स्वास्थ्य की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं की आयोग की सदस्या ने की समीक्षा 

1 min read

 देवरिया। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य गीता विश्वकर्मा का आज जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगावा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी का निरीक्षण किया व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और जनहित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय चकरा भार्गव, भलुअनी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित किया। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए बालिकाओं की नियमित शिक्षा और पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल एवं जूस वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, मीनू जायसवाल, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका गौरा बरहज स्वेता जायसवाल, ओम प्रकाश कुशवाहा, दुर्गेश मद्देशिया, अभिषेक पाण्डेय, द्वारिका प्रसाद मद्देशिया जिलाध्यक्ष मद्देशिया समाज, मनोज मद्देशिया, विनोद मद्देशिया, मनोज तिवारी, संजीव गौतम, अरुण मिश्रा,दीपिका तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण व क्षेत्रीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और जनहितकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना रहा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/