Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूजीसी नेट क्वालीफाई करने पर नेहा वर्मा व सोफिया शेख सम्मानित

1 min read

देवरिया। नगर के रामजी सहाय पीजी कॉलेज की पूर्व छात्रा नेहा वर्मा और सोफिया शेख के यूजीसी नेट उत्तीर्ण करने पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित कर मुंह मीठा कराया।
रुद्रपुर के मच्छरहट्टा निवासी नेहा वर्मा पुत्री मोहन वर्मा तथा मदनपुर कोटिया निवासी सोफिया शेख पुत्री शेख हजरत अली ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा हिंदी विषय में सफलता प्राप्त की है।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. बृजेश पाण्डेय, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष यादव, सुधीर दीक्षित, डॉ. विनीता दीक्षित सहित समस्त प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/