Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सपा ने संत गाडगे को नमन कर दी श्रद्धांजलि 

1 min read

देवरिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में संत गाडगे महाराज की जयंती तथा पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव और पूर्व मंत्री शाकिर अली की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की।
वक्ताओं ने संत गाडगे के स्वच्छता, सामाजिक सुधार और अंधविश्वास उन्मूलन के संदेश को प्रेरणादायक बताया। साथ ही मुक्तिनाथ यादव और शाकिर अली के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/