Prakash veg

Latest news uttar pradesh

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर उदाहरण कृष्ण मोहन हत्या कांड: व्यास 

1 min read

देवरिया । 23 फरवरी जनपद में सहायक अध्यापक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या की घटना पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि यदि आरोप सत्य हैं तो यह शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर उदाहरण है। उन्होंने मामले की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए सुसाइड नोट, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कठोर विधिक कार्रवाई की बात कही।
उन्होंने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी जनपद स्तर पर आंदोलन करेगी। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/