Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा की किया अपील 

1 min read

देवरिया। दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने पुलिस टीम के साथ शहर क्षेत्र में सघन जांच की।
अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग की गई तथा वैध कागजात वाले ई-रिक्शा पर नम्बरिंग कराई गई। गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो चालकों, बिना हेलमेट दोपहिया चालकों, तीन सवारी बैठाने वालों एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान व सीज की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 128 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 10 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा  की अपील की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/