Prakash veg

Latest news uttar pradesh

शिक्षा के प्रेरणास्रोत संत गाडगे महाराज की जयंती पर किया नमन

1 min read

देवरिया। स्वच्छता के जनक, महान समाज सुधारक और शिक्षा के प्रेरणास्रोत संत गाडगे महाराज की जयंती पर नमन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता जीतेन्द्र सागर ने बताया कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास और असमानता के खिलाफ संघर्ष में समर्पित किया। संत गाडगे जी ने स्वच्छता को धर्म से जोड़ते हुए गांव-गांव सफाई अभियान चलाया और लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने शिक्षा को सामाजिक उन्नति का सबसे बड़ा माध्यम बताया। उनका संदेश था एक रोटी कम खाओ, लेकिन बच्चों को पढ़ाओ और थाली नहीं तो हथेली पर रखकर खाओ, पर बच्चों को जरूर पढ़ाओ। यह विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्पद है।
संत गाडगे महाराज ने मानव सेवा को ही सच्ची पूजा बताया और समानता, स्वावलंबन व जागरूकता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और संदेश आज भी सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/